What is HTML (HTML क्या है।)
What is HTML
HTML एक Markup languageहै, जिसे “Hypertext Markup Language” कहा जाता है। Html Web pages बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है । Html language का use करके हम Web Browser को यह समझाते है कि, हमारे Web-page की information user को कैसी दिखनी चाहिए।
आप अभी जिस Website को पढ़ रहे है इसका भी Structure Html language के इस्तेमाल से ही किया गया है। Hypertext और markup यह दो अलग शब्द है, जिनकी परिभाषा कुछ इस प्रकार है:
- Hypertext दो web pages को आपस मे एक text के अंदर जोड़े रखता है। ताकि जब कोई user उस text के ऊपर क्लिक करे तो वह उसे अगले web-page पर पंहुचा दे। इस प्रकार, Web pages पर उपलब्ध लिंक को hypertext कहा जाता है।
- Markup language किसी भी web page के Structure को बनाने के काम में आती है। Html के अलावा DHTML, XHTML, XML XSLT etc. भी markup language है। परन्तु Html सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली language है।HTML की शुरुवात 1990 में Tim-Berners Lee (जो कि भौतिक विज्ञानी Contractor के रूप में एक French Organization में कार्यरत थे) ने की थी। शुरुवात में Html language का इस्तेमाल Document Sharing के लिये किया जाता था। कुछ समय बीतने के बाद आखिरकार Lee ने html को Specified करते हुए Browser और Software को लिखा।
HTML tag को दो Category में विभाजित किया जाता है:
1. Paired tag – इन tags का दूसरा नाम Container tag होता है। जिनका इस्तेमाल Pair के रूप में किया जाता है। यानी इन tags के Opening और Closing tag दोनों होते है।
Example- Html tag का Opening tag <html> है, और Closing tag </html> होता है। ऐसे ही बाकी tag के आगे भी forward slash / लगाकर उन्हें close किया जाता है। इसका मतलब इनका सही से उपयोग करने के लिए आपको इन दोनों tag का इस्तेमाल करना होगा। तभी आप एक web page create कर पायेंगे।
2. Unpaired tag– इन tag को empty tag भी कहा जाता है। इनका कोई closing tag नही होता है। line break tag <br/> इसी category में आता है।
Really great content keep posting
जवाब देंहटाएंping submission