Generation of Computer( कंप्यूटर की पीढ़ीया)
Generation of Computer
Generation of Computer के बारे में जानते है। कंप्यूटर की कुल 5 पीढियां (Generation) है।
1. प्रथम पीढ़ी (First Generation) – इस पीढ़ी के कंप्यूटर आकार में एक बड़े कमरे के बराबर होते थे। इस कंप्यूटर के मुख्य उपकरण वैक्यूम ट्यूब और मैग्नेटिक ड्रम थे। यह कंप्यूटर ऊष्मा का अधिक उत्सर्जन करता था। इसलिये इस कंप्यूटर को कूलिंग की ज्यादा आवश्यकता थी और रखरखाव पर अधिक खर्चा होता था। इस कंप्यूटर में मशीनी भाषा 0 और 1 का उपयोग किया गया था। यह एक साधारण गणितीय गणना करने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस था। इस पीढ़ी का पहला कंप्यूटर ENIAC था।
2. दूसरी पीढ़ी (Second Generation) – इस जनरेशन का मुख्य कंपोनेंट ट्रांज़िस्टर था। वैक्यूम टयूब के स्थान पर ट्रांज़िस्टर का उपयोग किया जाने लगा। यह पहली पीढ़ी की तुलना में आकार में छोटा और तेज गति से कार्य करने वाला था।
3. तीसरी पीढ़ी (Third Generation) – इस पीढ़ी में आईसी IC (इंटीग्रेटेड सर्किट) चिप का इस्तेमाल शुरू हुआ था। इसके कारण बड़े ट्रांज़िस्टर की जगह एक छोटी चिप ने ले ली थी। इस चिप पर कई ट्रांज़िस्टर होते थे। इस पीढ़ी में ही कीबोर्ड और मॉनिटर का इस्तेमाल शुरू हुआ था। यह बहुत छोटे आकार का कंप्यूटर था। इसकी क्षमता दोनों पीढ़ियों के कंप्यूटरों से बहुत ज्यादा थी। इसी पीढ़ी के कंप्यूटर का इस्तेमाल घरेलू स्तर पर प्रारम्भ हुआ था।
4. चौथी पीढ़ी (Fourth Generation) – इस पीढ़ी के कंप्यूटर को डेस्कटॉप और पर्सनल कंप्यूटर भी कहते है। माइक्रोप्रोसेसर की शुरुआत इसी पीढ़ी से हुई थी। हजारो आईसी को एक सिलिकॉन चिप पर लगाकर माइक्रोप्रोसेसर बनाया गया था। ये कंप्यूटर अधिक क्षमता और तेज गति वाले थे। इस पीढ़ी के कंप्यूटर में तकनीक को VLSI (Very Large Scale Integration) कहा जाता है।
5. पांचवी पीढ़ी (Fifth Generation) – यह अत्याधुनिक कंप्यूटर पीढ़ी है। इस पीढ़ी के कंप्यूटर में ULSI (Ultra Large Scale Integration) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये कंप्यूटर आर्टिफिशियल इंटलीजेंस AI पर आधारित है। इस तरह के कंप्यूटर रोबोट्स में देखे जा सकते है।
वर्तमान में कंप्यूटर Computer अपने उत्कृष्ट स्थान को पा चुका है। कंप्यूटर का स्थान धीरे धीरे मोबाइल ले रहा है। एक स्मार्टफोन कंप्यूटर ही है। आज की दुनिया बिना कंप्यूटर के सम्भव नही है। तो दोस्तो आपको कंप्यूटर का इतिहास अच्छा लगा होगा, हम उम्मीद करते है।
पॉंचवी पीढ़ी के कम्प्यूटरों के निम्नलिखित लक्षण हो सकते हैं-
- कम्प्यूटरों के विभिन्न आकार (Different Size of Computer): आवश्यकतानुसार कम्प्यूटर के आकार और संरचना को तैयार किया जाता हैं। आज विभिन्न मॉडलों-डेस्क टॉप (Desk Top), लैप टॉप (Lap Top), पाम टॉप (Palm Top), आदि में कम्प्यूटर उपलब्ध हैं।
- इण्टरनेट (Internet):- यह कम्प्यूटर का एक अंतर्राष्ट्रीय संजाल हैं। दुनिया-भर के कम्प्यूटर नेटवर्क इण्टरनेट से जुड़े होते हैं। और इस तरह हम कहीं से भी, घर बैठे – अपने स्वास्थ्य, चिकित्सा, विज्ञान कला एवं संस्कृति आदि-लगभग सभी विषयों पर विविध सामग्री इण्टरनेट पर प्राप्त कर सकते हैं।
- मल्टीमीडिया (Multimedia):- घ्वनी (Sound), दृश्य (Graphics), या चित्र और पाठ (Text), के सम्मिलित रूप से मल्टीमीडिया का इस पीढ़ी में विकास हुआ हैं।
Nice expalane sir
जवाब देंहटाएं