नेटवर्क टोपोलॉजी क्या होते हैं।
![]() |
| नेटवर्क टोपोलॉजी |
नेटवर्क टोपोलॉजी
नेटवर्क का अभिप्राय अंतरजाल होता है जिसका मतलब एक या एक से अधिक कंप्यूटर को आपस मे जोड़ना होता है।
- इसको अनेक प्रकार से आपस मे कनेक्ट किया जाता है जिसको हम नेटवर्क टोपोलॉजी कहते है।
परीभाषा मे कहे तो नेटवर्क टोपोलॉजी में कंप्यूटर को जोड़ने की भोगौलिक व्यवस्था होती है। इसके द्वारा एक साथ अनेक कंप्यूटर आपस में एक साथ जोड़े जाते है
नेटवर्क टोपोलॉजी के प्रकार
बस टोपोलॉजी
इस टोपोलॉजी में एक लंबे केबल की मदद से इस प्रकार जोड़ा जाता है जिसमे एक केबल सीधी बिछी होती है जो कंप्यूटर कनेक्ट करती है यह नेटवर्क इंस्टॉलेशन छोटे अथवा आपातकालीन ब्राडकास्ट के लिए किया जाता है। इस प्रकार की नेटवर्क टोपोलॉजी का उपयोग ऐसी स्थान पर किया जाता है बहुत ही तेज़ गति के कम्युनिकेशन चैनल का प्रयोग सीमित समय के लिए किए जाने की आवस्यकता है।
![]() |
| बस टोपोलोजी |
लाभ
1- इसमे नए नोड को जोड़ना अथवा पुराने नोड को हटाना बहुत आसान होता है।
2- इसमे किसी एक कंप्यूटर के खराब होने पर सभी नेटवर्क पर असर नही पड़ता है।
3- इसकी लागत बहुत कम होती है।
हानि
1- यदि इसकी मुख्य केबल में रुकावट हो जाये तो पूरा नेटवर्क प्रभावित होता है।
2- बैकबोन केबल के दोनो सिरों पर टर्मिनेटर की आवश्यकता होती है।
3- यदि पूरा नेटवर्क बंद हो जाता है तो इस समस्या को पहचानने में बहुत कठिनाई होती है।
स्टार टोपोलॉजी (STAR TOPOLOGY)
इस टोपोलॉजी को स्टार टोपोलॉजी कहते है क्यों कि या टोपोलॉजी रिंग की तरह दिखाई पड़ती है।
इस टोपोलॉजी में एक मेंन (main) कंप्यूटर होता है जिससे अनेक कंप्यूटर मेन कंप्यूटर से सीधे ही जुड़े होते है। मेन कंप्यूटर को हब (Hub) कहते है।
लाभ
1-यदि इससे जुड़ा हुआ कोई कंप्यूटर खराब हो जाये तो बाकी के नेटवर्क पर इसका कोई प्रभाव नही पड़ेगा। इस स्थिति में खराब हुए कंप्यूटर को आसानी से पता लगाया जा सकता है।
2- एक कंप्यूटर को होस्ट कंप्यूटर से जोड़ने पर काम लागत आती है।
3- इसमे जुड़े हुए कंप्यूटर की संख्या बढ़ाने पर नेटवर्क की सूचना पर लोड नही पढ़ता है।
हानि
1- इसमे केबल की अधिक आवश्यकता होती है।
2- यदि हब खराब हो जाता है तो इससे जुड़े सारे कंप्यूटर भी उद्देश्यहीन हो जाते है।
3- यह टोपोलॉजी के उपकरण की कीमत ज्यादा होती है इसलिय या टोपोलोजी महंगी होती है।
रिंग टोपोलोजी( RING TOPOLOGY)
इस टोपोलॉजी में कोई भी होस्ट, हब अथवा लंबी केबल नहीं होती है। इसमे सभी कंप्यूटर गोलाकार आकृति के रूप में आपस मे एक दूसरे से जुड़े होते है। इसमे प्रत्येक कंप्यूटर अपने पास वाले कंप्यूटर से जुड़ा होता है इस लिए इसमे कोई भी कंप्यूटर hub नही होता है। इसकी गोलाकार आकृति के कारण इसको सर्कुलर नेटवोर्क भी कहते है।
| रिंग टोपोलोजी |
लाभ
1- इस टोपोलोजी में सिंगल के खराब होने की स्थिति बहुत कम होती है इसमें प्रत्येक कंप्यूटर भाग लेता है जो कि कम जोर सिंगल को मजबूत करता है।
हानि
1 - इस टोपोलॉजी में यदि एक वर्कस्टेशन खराब हो जाता है तो पूरा नेटवोर्क ही अस्तव्यस्त हो जाता है।
2- इसमे ट्रैफिक यूनिडायरेक्शनल होता है।
ट्री टोपोलोजी(TREE टोपोलोजी)
इस कंप्यूटर में एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर दूसरे कंप्यूटर से तीसरे कंप्यूटर इसी तरह पेड़ की सखाओ की तरह आपस मे जुड़े होते है। इस लिए यह टोपोलोजी ट्री टोपोलोजी कहलाती है।ट्री टोपोलोजी स्टार टोपोलोजी का ही बड़ा रूप है। इस टोपोलोजी में नोड कंप्यूटर भी सर्वर की तरह कार्य करता है
![]() |
| Tree topology |
लाभ
1- इस टोपोलोजी में नेटवोर्क को असानी से बड़ाया जा सकता है।
2- यह टोपोलोजी HIERARHICAL डाटा के लिए बहूत अच्छा माना जाता है।
हानि
1- इसमें केबल की अधिक लंबाई की आवयकता होती है।
2-हब खराब हो जाने पर उससे जुड़े सारे कंप्यूटर भी निष्किय हो जाते है।
मैश टोपोलोजी( MESH TOPOLOGY)
इस टोपोलोजी में प्रत्येक कंप्यूटर, नेटवोर्क में अन्य सभी कंप्यूटर से जुड़ा होता है। इसी कारण इसे POINT-TO-POINT नेटवोर्क या COMPLETLY CANNECT नेटवोर्क भी कहा जाता है। इसके डाटा के आदान प्रदान का सभी कम्प्यूटर स्वम लेने में समर्थ होते है।
| मैश टोपोलोजी |
लाभ
1- उपकरणों के बीच सम्बद्धता उपयोगी होती है
2- उपकरणों के बीच तारो की स्थितियों के कार्य पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है
3- सुरक्षा की नजरिये से यह अन्य टोपोलोजी से बेहतर है।
हानि
1- इसमे केबलो के व्यस्थापन अत्यत जटिल होता है।
2- तारो के मैश स्थिति में होने के कारण उन्हें हानि पहुंचाने की प्रबल संभावना रहती है।
हाइब्रिड टोपोलॉजी(HYBRID TOPOLOGY)
दो या दी से अधिक प्रकार के टोपोलोजी (बस, रिंग, स्टार, इत्यादि) के मिलने से बने टोपोलोजी को हाइब्रिड टोपोलोजी कहते है । जब एक स्टार टोपोलोजी को बस टोपोलोजी से जोड़ा जाता है या फिर बस टोपोलोजी को स्टार या रिंग इत्यादि टोपोलोजी से जोड़ा जाता है इस प्रकार जो टोपोलोजी बनती है उसको हाइब्रिड टोपोलोजी कहते है। इसकी कोई विषेस विशेषता नही होती है क्यों कि या एक से अधिक टोपोलोजी से मिलकर बानी होती है।
![]() |
| हाइब्रिड टोपोलोजी |
लाभ
1- यह टोपोलोजी अन्य टोपोलोजी की अपेक्षा अधिक विश्वनीय है।
2- हाइब्रिड टोपोलोजी का निर्माण उपलब्ध उपकरणों के अनुसार किया जा सकता है।
3- इस टोपोलोजी में नए डिवाइस को जोड़ कर नेटवोर्क का आकार आवश्यकता बड़ाया जा सकता है।
हानि
1- इस टोपोलोजी का बुनियादी ढाँचा काफी मंहंगा होता है।
2- इस टोपोलोजी का डिजाईन अत्यंत जटिल होता है।





Good explain
जवाब देंहटाएंThanks you sir
जवाब देंहटाएं